Home छत्तीसगढ़ हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत

हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत

36
0

हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद से अब तक 46 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते 98 बार बाढ़ के हालात बने और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 424 लोगों की मौत हुई हैं।

शिमला में शुक्रवार को फेमस एडवर्ड स्कूल के नीचे जमीन धंस गई। लैंडस्लाइड होने से स्कूल गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया है। राज्य में 1 जून से 19 सितंबर तक 1021.6mm बारिश (सामान्य से 46% ज्यादा) हुई है।

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बीते दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर प्रखंड के आठ गांवों में पानी भरने से बाढ़ से हालात बने हैं। लोग घर छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों में जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here