Home छत्तीसगढ़ रायपुर सेंट्रल-जेल से NDPS का कैदी फरार:सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम;...

रायपुर सेंट्रल-जेल से NDPS का कैदी फरार:सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम; 15 साल की सजा काट रहा था, प्रहरी को चकमा देकर भागा

46
0

रायपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी NDPS एक्ट के तहत 15-15 साल की सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस और जेल की टीम दोनों ही कैदी की तलाश में लगी हुई है। इस मामले में रायपुर SSP कैदी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना बताने वाले व्यक्ति को 5 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त को जेल के पुराने हेडक्वार्टर में मरम्मत कार्य के लिए 5 कैदियों को प्रहरी मनीष राजवाड़े की निगरानी में भेजा गया था। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कैदी प्रहरी को चकमा देकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। फरार कैदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू (32 साल) यूपी के मथुरा का रहने वाला है।

रायपुर SSP कैदी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना बताने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।
रायपुर SSP कैदी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना बताने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।

किस मामले में सजा काट रहा था कैदी

बंदी को विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट रायपुर, पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 25 जुलाई 2024 को दोषी करार दिया था। कैदी पर ड्रग्स तस्करी का केस दर्ज था।

कोर्ट ने उसे NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत 15-15 साल की सश्रम कैद और तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे छह साल अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी थी।

FIR दर्ज, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद जेल अधीक्षक ने गंज थाना में FIR दर्ज करवाई है। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना की सूचना जेल मुख्यालय, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी रायपुर और यूपी के मथुरा पुलिस को भी भेजी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here