Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित...

मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

33
0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।

असम राइफल्स के जवानों पर हमला, छत्तीसगढ़ का लाल शहीद

रायपुर,मणिपुर। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबाल लेइकाई में 19 सितंबर की शाम अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया। हमला तब हुआ जब उनका टाटा 407 वाहन इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर आ रहा था। इस हमले में दो असम राइफल्स के जवान शहीद हुए जिसमें छत्तीसगढ़ के 29 वर्षीय राइफलमैन जीडी कशव और नेपाल के 58 वर्षीय नायब सूबेदार श्याम गुरुङ शामिल है। बताया जा रहा है हमले में इसके अलावा पांच अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रिम्स, इम्फाल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
मणिपुर पुलिस ने इस हिंसक कृत्य की कड़ी निंदा की है। घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here