थान खम्हरिया समीप ग्राम बनिया रोड, दीप पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने अपने टीचर मैडम के मार्गदर्शन में नगर में विराजित दुर्गा पंडालो में मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति, मल्लू चौक की महारानी, नवदुर्गा बस स्टैंड, शुभ लाभ गणेश उत्सव, खेतिया मजदूर संघ, राष्ट्रीय दुर्गा उत्सव समिति में विराजित पंडालो में आदिशक्ति मां दुर्गा का दर्शन किए, और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा इस मौके पर भेंट वार्ता के दौरान मैडम लक्ष्मी साहू, खिलेश्वरी सिंह ने बताया हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को उनकी संस्कृति, परंपरा से जोड़ना भी है। खिलेश्वरी मैडम ने कहा, नवरात्रि पर्व पर बच्चों के साथ पांडालो में जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार की आवश्यकता है। धार्मिक स्थलो के दर्शन से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के गतिविधियों से बच्चों में हमारी संस्कृति और सभ्यता की ओर रुचि बढ़ती है।




