ब्यूरो चीफ संतोष
साहू द्वारा
भाटापारा।निपनिया में आज सुबह 06.20 बजे कि्लंकर लोड गाड़ी न्यूवोको रेल्वे साईडिंग में बिलासपुर तरफ़ निकलने के लिए गेट के पास खड़ी थी किसी कारण वश या कोई और गाड़ी साईडिंग में आने वाली थी इसलिए उसे पीछे तरफ न्यूवोको साईडिंग के लाईन नंबर एक पर गार्ड ड्राइवर को आदेश मिलने पर गाड़ी पीछे किया तो कुछ डिब्बे लाक पाइंट से निकलने के बाद एक एक कर तीन डिब्बे बेपटरी हो गया गाड़ी के डिब्बे जैसे ही बेपटरी हुआ ड्राइवर को सूचना मिली तुरंत गाड़ी रोकी अन्यथा और बडी़ घटना हो जाता।

11 बजे केरिज स्टाफ अधिकारी गण आकर मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद बोगी को कैरिज स्टाफ द्वारा बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर खड़ा किया गया। डिरेलमेन्ट होने से साईडिंग में रैक का आवागमन प्रभावित हुआ जिससे रेल्वे को करोड़ों रुपये का मालभाड़ा का नुकसान हुआ। न्यूवोको रेल्वे साईडिंग से प्रतिदिन 5 रैक लोडिंग हेतु सोनाडिह प्लांट भेजा जाता है प्रति रैक का माल भाड़ा लगभग 45 लाख रुपये रेल्वे को मिलता है। मालगाड़ी की रख रखाव पहले की अपेक्षा नही हो पा रहा है मेन लाईन मे कोयला रैक या सीमेंट रैक की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कई बोगी का दरवाजा लटकता मिलेगा व बिना दरवाजे का टीना पैकिंग कर लोड किया हुआ दिखाई देगा। क्षतिग्रस्त रेल लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है।



