सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नीले रंग की एक्टिवा पर सवार पांच युवक बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में रात के समय मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई थी।
बीजापुर में शहर में लापरवाह बाइक स्टंटबाजी पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नीले रंग की एक्टिवा पर सवार पांच युवक बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में रात के समय मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई थी।
पुलिस की चेतावनी
- स्टंट करने की ललक में अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ न करें।
- हेलमेट न पहनना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी घातक लापरवाही है।
- सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जोखिम उठाना न सिर्फ कानून की अवहेलना है, बल्कि परिवार और समाज की चिंता से खिलवाड़ है।
- सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित यातायात के लिए हैं।
- पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।



