■ आरती में संजय जोशी एवं प्रकाश इंड्रस्टीज के पदाधिकारी हुए शामिल
■ पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा शर्मा एवं संजय जोशी व परिवार रहे नवमी मंचन पर उपस्थित
ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा
भाटापारा:- भाटापारा आदर्श रामलीला नाटक मंडली के दसवें दिवस व नवरात्र के नवमी अवसर पर भव्य देवी लीला, जो की बहुत ही प्रसिद्ध है आसपास के क्षेत्र में, जिसकी शानदार तरीके से प्रस्तुति दी गई। रामलीला मैदान में लगभग 5000 की भीड़ रही। भव्य देवी का सीन, बैगाओं का आह्वान व नाच, सुलोचना प्रसंग एवं अहिरावण वध की लीला दिखाई गई । अहिरावण की भूमिका में दिखे रामलीला के वरिष्ठ कलाकार कोमल शर्मा जिन्होंने अपने जीवंत प्रस्तुति से शानदार माहौल बनाया।सुलोचना का पाठ आयुष तिवारी ने निभाया। भाटापारा की ऐतिहासिक आदर्श राम नाटक मंडली के लगातार 106 वें वर्ष के मंचन पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की आरती में माहेश्वरी समाज, गुप्ता समाज, जैन समाज, गुजराती समाज एवं अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिगण शामिल होकर अपने व अपने परिवार को पुण्य का भागीदार बनाया। रामरतन मुधड़ा, सतीश अग्रवाल, श्रीमती प्रीति शाह सुरेश भंसाली, श्रेणीक गोलछा एवं रवि गुप्ता ने अपने संबोधन में रामलीला टीम को इस शानदार मंच में बाल कलाकारों के अभिनय के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं साधूवाद दिया।

कार्यक्रम में संजय जोशी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रकाश इंडस्ट्रीज, सुधाकर शाश्वत प्रेसिडेंट प्रकाश इंडस्ट्रीज उपस्थित रहे। संजय जोशी ने रामलीला व्यवस्थापन को श्रीफल एवं साल से सम्मान किया बाद में सुधाकर शास्वत मंडली को लगातार आगे भी सहयोग बनाने की बात कही । देवी की आरती में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं श्रीमती सीमा शर्मा ने भी पूजा अर्चना की। संजय जोशी ने शिवरतन जी शर्मा एवं श्रीमती सीमा शर्मा को श्रीफल एवं साल देकर सम्मान किया और उनकी रामलीला के प्रति प्रेम एवं सहभागिता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया । अपने संबोधन में शिवरतन शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन को प्रारंभ करना आसान होता है लेकिन इतने लंबे समय तक उसको सफलतापूर्वक चलाना यह अपने आप में बहुत अद्भुत है उन्होंने कलाकारों एवं उनके पलक गानों को बहुत-बहुत बधाई और आभार दिया और अपनी तरफ से आगे भी भरपूर सहयोग की बात कही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित राजेश झंवर, अनिल चांडक, तरुण मुधड़ा, प्रवीण राठी, अनिल मल, अजय मल, नंदकिशोर अग्रवाल, मनीष बंसल, संतोष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, नीरज, देवेंद्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता, मेहुल चौहान, सुनील यादव पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, प्रकाश सोनी एवं प्रकाश इंडस्ट्रीज पदाधिकारी रामलीला संरक्षक मंडल सदस्य उपस्थित थे।




