दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख रुपए वसूल लिया।
दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख रुपए वसूल लिया। आरोपी पीड़िता से और पैसे की डिमांड कर रहा था जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायतनक आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई कि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड उमाशंकर भारती निवासी उम्दा से 4 साल पहले जान पहचान हुई थी। 25 मई 2024 को पीड़िता का भाई की मौत हो गई और उसके भाई के मौत के बाद इंश्योरेंस का 8 लाख पीड़िता को मिला था जिसकी जानकारी आरोपी उमाशंकर को लगी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को सोशल मीडिया में मैसेज कर पैसे की डिमांड करने लगा लेकिन पीड़िता ने पैसा देने से मना कर दी जिसके बाद आरोपी ने एआई एप्प से वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद पीड़िता ने 8 लाख रुपए ऑनलाइन और नगद दिए उसके बाद भी आरोपी पैसा की डिमांड करने लगा और धमकी दी अगर पैसा नहीं मिलेगा तो जान से मार दूंगा।
आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने होटल में चाय पीने गया था जहां से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ब्लैकमेलिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।