Home छत्तीसगढ़ महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक, रामायण ने समाज को मानवता...

महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक, रामायण ने समाज को मानवता का मार्ग दिखाया’- शिवरतन शर्मा

35
0

भाटापारा:-महार्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में भाटापारा शहर के वाल्मीकि नगर, शक्ति वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल होते हुए महार्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि रामायण के माध्यम से समाज को आदर्शों, मर्यादा और मानवीयता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि समाज का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़े और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले..
शिवरतन शर्मा ने कहा की महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसमें निहित करुणा, समानता और श्रम की गरिमा में है। उन्होंने उस युग में भी बताया कि किसी की उत्पत्ति नहीं, बल्कि उसका कर्म ही उसकी पहचान है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यही भाव अंत्योदय के रूप में साकार हो रहा है जहां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की हर किरण पहुंचाना ही हमारा धर्म है।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की महर्षि वाल्मीकि जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जीवन चरित्र को सुन्दर रचना का रूप देते हुए समग्र संसार को सत्य, धर्म, प्रेम, त्याग और न्याय से अवगत कराया है। उनका स्वयं का जीवन भी सात्विकता की अद्भुत मिसाल है,
महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब हर व्यक्ति को अवसर और सम्मान मिलेगा, तभी समाज और राष्ट्र सच्चे अर्थों में विकसित होगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी, पवन वर्मा, पार्षद प्रत्येश राठौर, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here