Home छत्तीसगढ़ संदिग्ध परिस्थिति में एएसआई की मौत, कमरे में मृत मिले, चिल्फी थाना...

संदिग्ध परिस्थिति में एएसआई की मौत, कमरे में मृत मिले, चिल्फी थाना में थे तैनात

42
0

डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि एएसआई शेषनाथ चौबे, जो वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थान पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कबीरधाम पुलिस के एक एएसआई की मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। वे अपने कमरे में मृत मिले हैं, जो चिल्फी थाना में पदस्थ थे। डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि एएसआई शेषनाथ चौबे, जो वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थान पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में थाना चिल्फी में 28 अप्रैल 2025 से पदस्थ थे। आज वीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया था। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने के लिए आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरक्षक ने दरवाजा खटखटाया व आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया, जहां एएसआई शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए। आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हुआ। इसके बाद अन्य उपस्थित पुलिसकर्मी द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं मिली। इस मामले में परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here