ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करेंगे
बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 15 सितंबर को जिले के एक दिवसीय पर रहेंगे । श्री निषाद के साथ आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, सचिव श्री संकल्प साहू, सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनीता डेका लटे साथ में रहेंगे । निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे कवर्धा जिला से प्रस्थान कर 10:15 बजे जिला बेमेतरा आएंगे। वे यहां 10:30 बजे सर्किट हाउस बेमेतरा में पिछड़ा आयोग के जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे । अध्यक्ष श्री निषाद दोपहर 3:00 बजे मिडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।



