जांजगीर-चांपा के देवरी पिकनिक स्पॉट पर नहाते समय हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गई 29 वर्षीय स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव 90 घंटे बाद देवरहा गांव के किनारे मिला। जो पूरी तरह खराब हो चुका था। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बचाव कार्य किया।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में नहाते समय तेज बहाव में युवती स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव 90 घंटे बाद देवरहा गांव के नदी के किनारे छोटी झाड़ियों से SDRF की टीम खोज निकाला है। शव पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिसे रात को ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दो युवकों का शव कुदारी बैराज और महुदा गांव से बरामद किया गया था। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।
वहीं मृतका स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव 90 घंटे के बाद आज बुधवार की दोपहर 3 से 4 बजे की बीच सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहा के नदी के किनारे छोटी झाड़ियों में मिली है। शव पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। किसी तरह से SDRF और DDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला गया। जिसे पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लगाया गया है। जहां रात में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एक भाई, दो बहनों में मृतका स्वर्ण रेखा ठाकुर छोटी थी। जिसका सपना था कि psc दिलाकर अधिकारी बनने का था।



