Home छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की नाबालिग को देहव्यापार में धकेलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस...

मध्यप्रदेश की नाबालिग को देहव्यापार में धकेलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

47
0

मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार करने वाली दो महिलाओं को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार करने वाली दो महिलाओं को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

मोहन नगर के उरला में रहने वाली दो महिलाओं को नाबालिग से देह व्यापार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पीड़िता मध्यप्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली है और नवरात्रि में मैहर घूमने जाने के बहाने घर से निकली थी और मैहर से वापसी के दौरान कटनी स्टेशन में उसकी मुलाकात एक महिला से जिसने उसे काम दिलाने का झांसा देकर दुर्ग लेकर आई।
जिसके बाद वह महिला ने नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो खींचकर अन्य लोगों को भेजे। और उसे घर में बंद कर अवैध संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाई पीड़िता द्वारा विरोध करने पर जबरदस्ती देहव्यापार करते रही।

पीड़िता किसी तरफ इनके चुंगल से भागकर थाना पहुंची और महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here