Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर – उप मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर – उप मुख्यमंत्री श्री साव

93
0

 

उप मुख्यमंत्री ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

भाटापारा में नालंदा परिसर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा, दो तालाबों के सौन्दर्यीकरण हेतु डीएमएफ मद से दो करोड़ की राशि का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा।  / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को भाटापारा में लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग़ सात करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर भाटापारा में नालंदा परिसर निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने एवं विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की एवं दो तालाबों के सौन्दर्यीकरण हेतु डीएमएफ मद से दो करोड़ रुपये की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सबधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 20 महीने में प्रदेश में विकास के कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। प्रदेश में मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की सरकार में युवा, बुजुर्ग, किसान, महिलाओं एवं हर वर्ग के लिए योजना लागू किया है। इन 20 महीनों में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन से हर माह महिलाओं के खाते में एक- एक हजार रुपये डीबीटी, सरकार बनने के महज 12 दिन में 13 लाख किसानों को धान का दो साल का बोनस, 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी जैसे अनेक वायदे पूरे किये है। उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर और सुविधायुक्त बनाने में शासन, प्रशासन में साथ ही जनता की सहभागिता भी जरुरी है। लोगों को अपने शहर की मान- सम्मान के प्रति अभिमान होना चाहिए। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने सभी संकल्प लें।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने एक- एक वायदे को धरातल पर उतारा है। सभी के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की जा रही है। प्रदेश तेजी से विकास को ओर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही हमारा प्रदेश समृद्ध और उन्नतशील बनेगा। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

प्रमुख भूमिपूजन कार्य में 3 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से नगर के विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण, 29.3 लाख रुपये की लागत से लोकोत्सव मैदान में व्यवसायिक दुकान निर्माण,9.53 लाख रुपये की लागत से मोती गार्डन में व्यवसायिक दुकान निर्माण, 20.86 लाख रुपये की लागत से पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर में शेड निर्माण तथा प्रमुख लोकार्पण कार्य में 30 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर निर्माण, नगरपालिका कार्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत राशि 15.61 लाख,नगरपालिका परिषद भाटापारा के फिल्टर प्लांट में शेड निर्माण लागत राशि 20.86 लाख,बलभद्र वार्ड क्र. 19 मयूर स्कूल के पास सार्वजनिक सह- सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य लागत राशि 12.59 लाख,सुभाष वार्ड क्र. 4 एस.एल.आर.एम. सेंटर में मशीनरी शेड एवं अहाता निर्माण लागत राशि 31.51लाख, तहसील आफिस के पास सार्वजनिक सह- सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य लागत राशि 13.36 लाख शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिया, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here