Home छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 46 लाख...

शिवरतन शर्मा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 46 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

535
0

 

भाटापारा विधानसभा में जनता के सुगम आवागमन हेतु सड़कों का विस्तार हमारी सर्वोच्च्य प्राथमिकता : शिवरतन शर्मा

भाटापारा :- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और शिवरतन शर्मा की सक्रियता से विधानसभा में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। शिवरतन शर्मा के प्रयासों से विधानसभा वासियों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं हैं इसी क्रम में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 में पंचायत विभाग द्वारा भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामो में सड़कों के निर्माण हेतु 46 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
शिवरतन शर्मा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने बताया कि जनता ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार बनाई है उसी प्रतिबद्धता से हमारी सरकार जनकल्याण, सुविधाओं का विस्तार एवं हर गाँव एवं शहर के विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। जनता की मांग को देखते हुए मेरे निवेदन को स्वीकार कर वर्ष 2025-26 के मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना में शामिल भाटापारा विधानसभा के ग्राम देवरी, बोड़तरा,गाड़ाडीह, खोखली, बिटकुली, कोसमंदा, करहीबाजार, दामाखेड़ा, दरचुरा ग्रामो में 05.20 लाख – 05.20 लाख रूपये के सी सी सड़क निर्माण हेतु 46 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
शिवरतन शर्मा ने बताया की इसके पूर्व भी भाटापारा विधानसभा को विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु करोड़ों रूपए की स्वीकृति मिली है जो कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य सिर्फ सड़कें नहीं, बल्कि जन-जन के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का संकल्प हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में हमारे ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहें हैं और जनसुविधाओं का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश एवं भाटापारा विधानसभा के विकास और आर्थिक प्रगति के नए द्वार खुल रहें हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा, व्यापारी हित के लिए सार्थक प्रयासों से आज विधानसभा सहित प्रदेश में हर व्यक्ति-वर्ग के लिए जनकल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में सकारातमक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। हमारे विधानसभा में अबतक विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण, सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोडो की स्वीकृति मिली है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, और कई कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरे किये जा रहें हैं वहीं प्रगति पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here