Home छत्तीसगढ़ 15 हजार के पार हुआ बेंगलुरु, पुणे समेत कई शहरों का किराया

15 हजार के पार हुआ बेंगलुरु, पुणे समेत कई शहरों का किराया

40
0

रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रा पर महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।हवाई यात्रा भी महंगा हो गया है। रायपुर से बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों का किराया 15 हजार के पार हो गया है। रायपुर से इन शहरों में जाने का किराया थोड़ा कम भी है, लेकिन इन्हीं शहरों से वापसी का टिकट और ज्यादा महंगा होता जा रहा ह आम दिनों में रायपुर से बेंगलुरु और पुणे जाने का किराया 8 हजार रुपए से भी कम होता है, लेकिन अभी इन्हीं शहरों का किराया 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। बाहरी शहरों से रायपुर आने वाली सभी फ्लाइटों में किराया अभी 10 हजार के पार हो गया है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि यह तेजी त्योहार तक रहेगी। 22 अक्टूबर तक दूसरे शहरों से रायपुर आना महंगा ही रहेगा। एयरलाइंस कंपनियों की ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार पुणे की टिकट 18 से 20 हजार, बेंगलुरु का किराया 15 से 17 हजार, चेन्नई 10 से 12 हजार, कोलकाता 10 से 15 हजार, हैदराबाद 7 से 11 हजार और मुंबई का किराया सीट की उपलब्धता के अनुसार 18 हजार रुपए तक पहुंच गया है।
संचालकों का कहना है? कि दिवाली में रायपुर से जाने वालों की संख्या कम रहती है। बाहर से आने वालों की ज्यादा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here