Home छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म को लेकर भाजपा मंडल सरायपाली की कार्यशाला...

आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म को लेकर भाजपा मंडल सरायपाली की कार्यशाला आयोजित हुई।

52
0

 

सरायपाली। भाजपा मंडल सरायपाली की आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म की कार्यशाला स्थानीय गीत भवन मे सम्पन्न हुई। उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्त के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल प्रभारी डॉ एन के अग्रवाल बसना उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं सरायपाली सोसायटी अध्यक्ष अनंत पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

डॉ एन के अग्रवाल ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक है। इसका उद्देश्य भारत को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्व का निर्माता और मार्गदर्शक बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि गांव-गांव और नगर-नगर तक आत्मनिर्भरता की अलख जगाना हमारा लक्ष्य है। ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर स्टार्टअप और ‘मेक इन इंडिया’ तक यह संकल्प प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही संभव होगा।

आगे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और नगर-नगर में मतदाताओं व उपभोक्ताओं से संपर्क कर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने की अपील की, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। GST रिफॉर्म से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती हुई है जिससे नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने कार्यशाला के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में आयोजित की गई हैं अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और विदेशी वस्तुओं तथा सेवाओं पर निर्भरता को कम करना है। स्थानीय लघु उद्योगों को समर्थन देकर देश की पूंजी को देश में ही संवाहित करने की व्यवस्था को मजबूत करना है। GST रिफॉर्म के बारे में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अब GST की दो ही स्लैब कर दी गई है 28% की स्लैब हटा दी गई है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, दोनों महामंत्री विदित धनानिया डॉ प्रकाश पटेल , मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, मो अख्तर,मंडल मंत्री नेपाल बीसी, युवराज प्रधान, प्रखर अग्रवाल, पूर्व पार्षद जेपी यादव,मनोज दास,पार्षद युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा, दीपक मखीजा, जयपाल सिंह,अविनाश सिंह, अजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,मनोज आदित्य,युवा नेता शिवा जायसवाल,आदर्श गुप्ता,अभिनव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री विदित धनानिया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here