नरेंद्र कुमार सेन द्वारा
गरियाबंद। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सड़क परसूली के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही हो सकेगा।
घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।



