Home छत्तीसगढ़ 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बलौदा बाजार जिले के...

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बलौदा बाजार जिले के 10 बच्चों ने कराटे खेल में जीते पदक

33
0

 

ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा – 25 वे राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर में किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच संभाग बस्तर , बिलासपुर,दुर्ग सरगुजा ,एवं रायपुर से कराटे खेल में प्रतिभागियों ने भाग लिया जिला कराते संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा महासचिव ऋषभ सिंह चौहान एवं व्यायाम शिक्षक शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा दिनेश साहू व्यायाम शिक्षक सुर्खी भाटापारा, योगिता गुरुंग व्यायाम शिक्षक छेरकापुर पलारी , राजेश मंडले व्यायाम शिक्षक गुमा पलारी के मार्गदर्शन में समीर मनहरे शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा वाल्या साहू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा अंडर 14 एवं साक्षी बहल पीएम श्री सेजेश भाटापारा अंडर – 17 जीतू धीवर स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ देवरी भाटापारा ,प्रवीण मोहले शिवलाल मेहता स्कूल भाटापारा अंडर-19 ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतिस्पर्धा के लिए अपना नाम अंकित किया। ऋचा यादव अंडर – 19 सेंट मेरी स्कूल भाटापारा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया दिव्यांश यादव सेंट मेरी स्कूल भाटापारा श्रेयांश जैन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा कनक साहू स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ देवरी भाटापारा ने अंडर 14 एवं गिरिराज साहू शिवलाल मेहता स्कूल भाटापारा अंडर 17 ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जो की नगर पालिका के सामने गौरा बाई बाल मंदिर प्रांगण में स्थित है वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप शर्मा विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी योगेश कटलीहा एवं जिला कराते संघ संरक्षक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक भाटापारा संयोजक अरुण छाबड़ा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपाध्यक्ष नंदू साहू महासचिव ऋषभ सिंह चौहान कोषाध्यक्ष सुनील यदु एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा सचिव नेमीचंद साहू कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान सह सचिव हर्ष देवांगन महेश राजपूत धनंजय पांडे सदस्य गण गौरव साहू विपिन साहू, भानु देवांगन, मोहन वर्मा, ओम चोरिया, यशवंत साहू, प्रतीक द्विवेदी, दीक्षा पांडे, गुलाबचंद साहू, यामिनी साहू, नीलम ध्रुव, डागेश्वर फेकर, एवं जिला बलौदा बाजार भाटापारा के सभी व्यायाम शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया एवं चयनित प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here