Home छत्तीसगढ़ चार सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय सहकारी समिति कर्मचारियों ने दुर्ग...

चार सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय सहकारी समिति कर्मचारियों ने दुर्ग में किया धरना, संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

413
0

 

ब्यूरो चीफ रतन कुमार

दुर्ग। संभाग स्तरीय सहकारी समिति ज्ञापन एवं धरना रैली का आयोजन आज दुर्ग में किया गया, जिसमें दुर्ग संभाग के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति पदाधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और न्यायोचित समाधान की मांग की। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने संभागायुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन वर्षों से उन्हें नियमितिकरण, वेतनमान, सेवा सुरक्षा और स्थायी नियुक्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी चार सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस रैली में दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा जिलों के समिति पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता और हक के लिए संघर्ष की दृढ़ता दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here