Home छत्तीसगढ़ पार्षद पति की दबंगई आई सामने, शराब के नशे में धुत होकर...

पार्षद पति की दबंगई आई सामने, शराब के नशे में धुत होकर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप

49
0

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती के वार्ड नम्बर 34 के पार्षद पति विकास चौहान पर आरोप लगा है कि उसने 14 साल के नाबालिगि छात्र की जमकर पिटाई की है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज की है कि सातवीं कक्षा का छात्रा स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गांव में ही जा रहा था। इस दौरान पार्षद पति विकास चौहान और दो अन्य उसके साथ थे, जो शराब के नशे में धुत थे और विकास ने छात्र की जमकर पिटाई की। वहीं, पार्षद पति के दो अन्य साथी मुखदर्शक बनकर देख रहे थे। छात्र हाथ पांव जोड़ रहा था, लेकिन उसके बाद उसने एक न सुनी और लात घुसे से पिटाई करता रहा।

पीड़ित छात्र डरे सहमे रोते हुए अपने घर गया और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन मानिकपुर चौकी पहुच कर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पार्षद पति पुलिस से शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को डरा धमका रहा है और रिपोर्ट वापस लेने दबाव बना रहा है। वहीं, इस घटना के बाद बस्ती में ही रहने वाले लोग एकत्रित होकर महिलाएं पार्षद के घर पहुंचे और इस घटना को लेकर खिलाफ विरोध किया। मानिकपुर चौकी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here