Home छत्तीसगढ़ स्पा सेंटर में ‘गंदा’ काम: पांच युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक स्थिति...

स्पा सेंटर में ‘गंदा’ काम: पांच युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, छापा पड़ा तो मच गया हड़कंप

84
0

भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में स्पा सेंटरों के आड़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने सूर्या मॉल पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जहां से पुलिस ने दो स्पा सेंटरों से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने महिला और पुरुष को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची है। इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने नेहरू नगर के वेलनेस स्पा एंड सैलून (जुनवानी रोड) और लरेंजो स्पा में छापेमारी की। पहली स्पा में दो महिलाएं और दो पुरुष, वहीं दूसरी स्पा में तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, ब्रोशर, सर्विस डिटेल और रजिस्टर जब्त किए गए। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताई कि दोनों स्पा सेंटर संचालकों और पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई की गई। बॉक्सहर प्वाइंट पर महिला पुलिस और एएसपी के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की।पुलिस को देखते ही स्पा संचालक भागने लगे। लेकिन महिला टीम ने उन्हें दबोच लिया। स्मृति नगर में इस तरह के दर्जनों स्पा सेंटर संचालित हैं और इससे पहले भी सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की चुकी है। पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छापेमारी की गई और प्रभावित महिलाओं से पूछताछ जारी है। स्मृति नगर में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here