Home छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ जताया विरोध, थाना थानखम्हरिया में...

अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ जताया विरोध, थाना थानखम्हरिया में सौंपा ज्ञापन

260
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया:- अग्रवाल समाज व जैन समाज थानखम्हरिया ने गुरुवार को थाना थानखम्हरिया पहुंचकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने बताया कि अमित बघेल द्वारा समाज के आराध्य देव महाराज अग्रसेन जी व सिंधी समाज के इष्टदेव झूले लाल के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज ने इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्दता पर आघात बताया।

अग्रवाल समाज ने अपने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी की गंभीरता को देखते हुए, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के बयानबाजी पर रोक लग सके।

थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने अग्रवाल समाज का ज्ञापन लिया और सख्त कार्रवाई की बात की वर्तमान में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है लेकिन उनका कहना है कि ऊपर अधिकारियों की दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, चंदन अग्रवाल, अशोक बिंदल, विष्णु जोशी, अनमोल जैन, आशीष बंसल, संजय सिंघानिया, श्याम सिंघानिया, पुरुषोत्तम सिंघानिया, निखिल अग्रवाल, महेश सिंघानिया, संजय बंसल, अंकित बिंदल, अमित बिंदल उपस्थित थे। रवि बिंदल, गौरव बिंदल, रमेश जैन, बंटी सिंघानिया, गोपाल कागलीवाल, अमित बिंदल, रौनक मुरारका, अनमोल जैन, हरि अग्रवाल, लीलु जैन, पीयुष जैन, यशेष अग्रवाल, महेश सिंघानिया, विमल केडिया, हितेश कागलीवाल, कमल सिंघानिया, लाला अग्रवाल, विशेष बंसल, शिव बिंदल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

समाजजनों ने कहा कि अग्रसेन महाराज समाज के एकता, समरसता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं, और उनके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी समाज कभी सहन नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here