Home छत्तीसगढ़ विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प, स्वदेशी केवल अर्थव्यवस्था का विषय नहीं...

विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प, स्वदेशी केवल अर्थव्यवस्था का विषय नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है:- शिवरतन शर्मा

80
0

 ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा :- वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में आत्मनिर्भर भारत अभियान निरंतर सशक्त आधार बनता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार को भाटापारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया..साथ ही छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर 01 नवम्बर को नवा रायपुर पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के विषय मे विस्तृत चर्चा की..
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखे।

शिवरतन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” केवल एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना हमारे कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जब हम स्वदेशी वस्तुएं खरीदते हैं, तब हम देश की मिट्टी, मेहनतकश हाथों और आत्मनिर्भरता के सपनों को सशक्त बनाते हैं।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि स्वदेशी केवल अर्थव्यवस्था का विषय नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है। आज पूरी दुनिया भारतीय योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों की सराहना कर रही है। इतिहास गवाह है कि स्वदेशी आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी, और खादी आत्मसम्मान का प्रतीक बनी थी।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज स्वदेशी के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम का उत्सव है और हमें हर घर में स्वदेशी की अलख जगाने का संकल्प लेना चाहिए।
शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरते हुए कहा कि हमें आत्मनिर्भर समाज और राष्ट्र के निर्माण की दिशा में संगठित होकर आगे बढ़ना है..
साथ ही 01 नवंबर को राज्य उत्सव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे सम्मिलित होने विषयक विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकसित भारत के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे देश को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “जीएसटी 2.0” जैसी योजनाओं से बाजार में उत्साहजनक जनभागीदारी बढ़ी है, जिससे आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा को नई गति मिली है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लिया और इस संदेश को गली-गली, गाँव-गाँव तक पहुंचाने का प्रण किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष केजूराम बघेल,सुनील यदु, जिलाअध्यक्ष अनुसूचित जाति मोहन बांधे, विधानसभा स्तरीय भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जोश और देशभक्ति का वातावरण देखने योग्य था। अंत में पूरा सभागार “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here