Home छत्तीसगढ़ बीच सड़क शराब पार्टी कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला,...

बीच सड़क शराब पार्टी कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

81
0

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में बीच सड़क शराब पार्टी कर रहे लोगों को मना करने पर डायल-112 के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए डॉयल 112 गाड़ी का चाबी भी छीन ली। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह बताया कि 23 अक्टूबर की रात जामुल थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम रावण भाठा क्षेत्र में लड़ाई झगड़े की सूचना पर गई थी। वहां से वापस लौटते समय पुलिस टीम ने शिवपुरी मोड़ के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी देखी, जिसमें कुछ युवक तेज आवाज में गाने बजाकर शराब पार्टी कर रहे थे। जिन्हें डायल 112 में तैनात पुलिस जवान ने समझाने की कोशिश की। जिससे वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए पुलिस जवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जामुल पुलिस ने पुलिस जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर अतुल वर्मा, भरत यादव, लुधेश्वर यादव, मनीष गुप्ता और चंद्रकुमार बर्मन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पकड़े गए कुछ आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here