Home छत्तीसगढ़ कार में शादीशुदा महिला के साथ संबंध बना रहा था मशहूर कथावाचक,...

कार में शादीशुदा महिला के साथ संबंध बना रहा था मशहूर कथावाचक, लोगों ने की जमकर पिटाई और काट दी चोटी

179
0

रायपुर में मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धार्मिक प्रवचन देने वाले इस कथावाचक को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला का पति अचानक मौके पर पहुंच गया और कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने भी कथावाचक को पकड़ लिया और उसकी चोटी काट दी। पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि महिला के पति ने थाने में लिखित बयान देकर कहा कि वह किसी भी आपराधिक कार्रवाई की मांग नहीं करता, बल्कि अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कथावाचक रायपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आए थे। दोनों ने पहले एक स्थान पर मुलाकात की और फिर कार में बैठकर कुछ दूरी पर चले गए। इस बीच महिला का पति, जिसे पहले से पत्नी पर शक था, पीछे-पीछे पहुंच गया और कथावाचक को महिला के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में पति ने कथावाचक को खींचकर बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी बीच-बचाव की जगह कथावाचक की पिटाई में साथ दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कथावाचक की चोटी काट दी गई, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की है। बताया गया कि कथावाचक मध्यप्रदेश के कई जिलों में धार्मिक प्रवचन दे चुके हैं और रायपुर की इस महिला से उनका संपर्क कुछ महीनों से था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथावाचक अक्सर रायपुर आने लगे।

फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कथावाचक के आचरण को लेकर कड़ी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि समाज में धार्मिक प्रवचन देने वाले व्यक्तियों से संयम और मर्यादा की उम्मीद की जाती है, लेकिन ऐसे कृत्य धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। इधर, पुलिस ने अपील की है कि घटना का वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे महिला की निजता प्रभावित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here