नरेन्द्र कुमार सेन
गरियाबंद / कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी टीम द्वारा वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत 10 नवम्बर को बोकरमुडा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी रेवाराम सोरी आत्मज मकसूदन सोरी उम्र 24 वर्ष निवासी बोकरमुडा थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद (छ.ग.) के आधिपत्य से कुल 15.5 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा को बरामद कर कब्जे आबकारी में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम 1915 के यथा संशोधित अधिनियम 2011 की धारा 34(1) ख, 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, रजतचंद ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदलोल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक मनीष कश्यप, संजय नेताम, महिला नगर सैनिक हेमबाई साहू वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, कुलेश्वर निषाद का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।



