Home छत्तीसगढ़ महोत्सव में भविष्य के लिए बिजली बचा कर रखने पर हुई बात

महोत्सव में भविष्य के लिए बिजली बचा कर रखने पर हुई बात

133
0

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य /2047 के थीम पर शनिवार को राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। एनटीपीसी, सीएसपीडीसीएल व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य के समापन समारोह के जीवंत प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। अतिथियों के द्वारा वर्तमान में बिजली की आवश्यता और भविष्य की जरूरतों के लिए इसे बचाकर रखने पर अपने विचार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान समय मे विद्युत के बिना जीवन की कल्पना असंभव सा लगता है। विद्युत सर्वव्यापी आवश्यकता बन गया है। बिजली की आवश्यकता को देखते हुए इसे भविष्य के लिए बचाकर रखना होगा तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि सरगुज़ा जिले में अब हर घर बिजली से रोशन हो गया है। बिजली विभाग की कई योजनाओं से पारा-मोहल्ला व मजरा-टोला में भी बिजली पहुंच गई है। किसानों को विद्युत पम्प ऊर्जीकरण योजना से बिजली शुल्क की छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के सहयोग से जिले में निर्बाध व सुचारू बिजली की व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है ।

लुण्ड्रा विधायक व सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम ने कहा कि बिजली हर किसी के जीवन से इस प्रकार से जुड़ गया है कि अब इसे अलग नहीं किया जा सकता। बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इसके लिए तकनीकी रूप से जो भी खामियां है उसे दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए कई घोषणाए किया गया है जिसके अनुसार 33 केवी के सब स्टेशन व नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होगी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि विद्युत उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है और इसने उल्लेखनीय प्रगति की है। लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिजली कर्मी कठोर परिश्रम कर रहे है।
ज्ञातव्य है कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत देश भर में 25 से 30 जुलाई तक उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य की थींम पर बिजली महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में बिजली उत्पादन, आवश्यकता और भविष्य के लिए बचाकर रखने के विषय पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, छत्तीसगढ़ स्थनीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक श्री एसपी सिंह, सीएसपीडीसीएल के कार्यपालक निदेशक श्री एपी सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री एसपी सिंह, श्री आर नागवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here