ब्यूरो चीफ रतन कुमार
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 3 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश के सभी संभागों में हो रहे धरना प्रदर्शन आंदोलन को छत्तीसगढ़ सरकार ने कुचलने के लिए प्रदेश संगठन के नेताओं को नियम विरुद्ध बर्खास्त की आदेश किया गया है । जिसे धरना स्थल पर आग के हवाले कर कुंभकरण निद्रा में सोई छत्तीसगढ़ सरकार को जगाने के लिए प्रयास किया गया।

सहकारी कर्मियों ने 12 वें दिन आंदोलन में बर्खास्तगी आदेश को किया आग के हवाले छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर दोनों को संयुक्त तत्वाधान में 3 नवंबर से 4 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। जो आज 12 दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार मांगों पर विचार नहीं करके संगठन को कमजोर करने के लिए और कर्मचारी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए विधी विरूद्ध बर्खास्त आदेश जारी किया है। जिसे प्रदेश संगठन ने घोर विरोध करते हुए उक्त आदेश को आग के हवाले कर अपना आक्रोश प्रकट किए हैं। इस समय प्रदेश संगठन दोनों एक साथ मिलकर आंदोलन धान की सुखद से समितियां को बचाने के लिए समिति कर्मचारी, परिवार सहित उपस्थित होकर आज आंदोलन किए हैं । कल भीख मांग कर छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान आकर्षित करावेगी। उक्त जानकारी नरेंद्र कुमार साहू जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ने दिया।



