Home छत्तीसगढ़ मारवाड़ी सेवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

मारवाड़ी सेवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

37
0

थान खम्हरिया रक्तदान शिविर का आयोजन मथुरादास गुलाबचंद सिंघानिया धर्मशाला में किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 61 लोगों ने रक्तदान दिया। इस दौरान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया वहीं मानव जीवन के लिए रक्तदान के महत्व पर चर्चा की गई शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अग्रवाल नव युवक मंडल के द्वारा पुनीत कार्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपील भी किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर लगाकर लोगों का जीवन बचाने जैसा पुनीत कार्य करें। वही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को आयोजन समिति के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगरवासी एवं प्रबुद्ध जन अलाव विकास बंसल, साकेत अग्रवाल, राम अग्रवाल, अंकित बिंदल, यशेष अग्रवाल, सोमराज बिंदल, रौनक मुरारका, शुभम केडिया, आयुष बंसल, आशुतोष सिंघानिया, विवेक डोकानियां का सराहनीय योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here