Home छत्तीसगढ़ नेवई पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 30...

नेवई पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 30 साइकिलें बरामद

86
0

ब्यूरोचीफ रतन कुमार

थाना नेवई पुलिस ने साइकिल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 30 साइकिलें बरामद की हैं। बरामद साइकिलों की अनुमानित कीमत 1 लाख 9 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले का विवरण

प्रार्थी नीरज आडिल, निवासी मिनी माता पारा नेवई, ने 14 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह भिलाई नगर में मजदूरी का काम करके लौटते समय सामान खरीदने के लिए अपनी फिरोज़ी रंग की टॉरनेट्टो साइकिल (फ्रेम नंबर Y23J9096) को मैत्री गार्डन के सामने टंकी मरोदा में खड़ी कर गया था। लगभग ढाई बजे लौटने पर साइकिल गायब मिली।

इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 366/25, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैत्री बाग गार्डन के पास संदेही
अजय विश्वकर्मा उर्फ जय और डोमन यादव को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने नेवई और आसपास के क्षेत्रों से साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर बैकुंठधाम मंदिर रोड के सामने कचरा डंप से चोरी की गई साइकिलें बरामद की गईं—

आरोपी अजय उर्फ जय से — 16 साइकिलें

आरोपी डोमन यादव से — 14 साइकिलें

कुल 30 साइकिलें विभिन्न मॉडल की बरामद की गईं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर,
सउनि निगम पात्रे,
प्र.आर. 1557 नंदलाल सिंह,
आर. 1595 शाहबाज खान,
आर. 1603 रवि बिसाई
तथा एसीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

1. अजय विश्वकर्मा उर्फ जय — उम्र 22 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, छावनी

2. डोमन यादव — उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग
3.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here