ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा
भाटापारा। पिछले दिनों हटरी बाज़ार में इमरान कुरैशी द्वारा गौवंश के अवैध कटान की गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए, नगर पालिका परिषद भाटापारा ने तत्परता दिखाते हुए न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की है।

नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी के निर्देशानुसार, आरोपी इमरान कुरैशी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही हटरी बाज़ार में अवैध रूप से संचालित मांस एवं मटन की अन्य दुकानों पर भी कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। इसी क्रम में भाटापारा शहर में संचालित चखना सेंटर एवं अन्य मांस दुकानें, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रही थीं, उन्हें भी नियमानुसार सील किया गया।
इस अवसर पर श्री अश्वनी शर्मा जी ने कहा—
“नगर की जनता के हित और पशु कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए, किसी भी प्रकार के अवैध कार्य अथवा अतिक्रमण को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका परिषद भाटापारा लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी नियमों का पालन हो तथा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिले।




