ब्यूरो चीफ रतन कुमार
रायपुर/छत्तीसगढ़। सहकारी समिति कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों पर हुई चर्चाओं के बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केंद्रों में कामकाज पुनः सामान्य गति से शुरू हो गया है।

कर्मचारियों द्वारा जारी बयान में बताया गया कि उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। आश्वासनों के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
हड़ताल समाप्त होने से प्रदेशभर के किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से टोकन वितरण, तौल कार्य, परिवहन एवं भंडारण जैसी जरूरी प्रक्रियाएँ प्रभावित हो रही थीं, जो अब पूरी तरह से पुनः शुरू हो चुकी हैं।
प्रदेश में हड़ताल समाप्त होने के बाद स्थिति:
सभी उपार्जन केंद्रों में तौल प्रक्रिया नियमित
किसान तेजी से धान लेकर पहुंच रहे
परिवहन व गोदाम व्यवस्था को फिर से गति मिल रही
समितियों में कर्मचारियों की उपस्थिति 100% बहाल
प्रशासन ने कर्मचारियों के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि धान उपार्जन सीज़न को सफल बनाने में सहकारी कर्मचारियों की भूमिका अहम है, और सभी के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से चलेगा।




