ब्यूरो चीफ – रतन कुमार
दुर्ग- अहिवारा रोड स्थित मुरमुंदा में श्री अश्वनी वर्मा की फैक्ट्री श्री साई इंडस्ट्रीज (गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) में रविवार देर रात लगभग 10:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री के भीतर रखा केमिकल ड्रम ब्लास्ट होने की सूचना मिली, जिससे आग तेजी से फैल गई और फैक्ट्री का स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय (नंबर: 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 दमकल टीमों को मौके पर रवाना किया। दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए फैक्ट्री के अंदर घुसकर चारों दिशाओं से पानी की लगातार बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रण में किया गया।
अग्निशमन टीम के अनुसार, भारी धुआँ, केमिकल ब्लास्ट और गिरते स्ट्रक्चर के बीच काम करना अत्यंत जोखिमपूर्ण था, परंतु सभी कर्मचारियों ने बेहतरीन टीमवर्क दिखाते हुए आग को फैलने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी: श्री नागेंद्र कुमार सिंह
अग्निशमन प्रभारी: एफ. प्रवीण बारा
दल प्रभारी: धनु यादव, महेन्द्र चंदेल, शरद मेश्राम, डालाराम साहू, केशव यादव
अग्निशमन कर्मचारी: संतोष मडरिया, उमाशंकर यादव, कुलेश्वर, पराग, शैलेन्द्र, टीकेन्द्र, राजूलाल, नितिन, जितेन्द्र वर्मा, योगेश्वर साहू, दिनेश
अग्निशमन दल की समय पर पहुँच और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।




