धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है. अंतिम संस्कार से लौटते हुए हेमा मालिनी सहित अमिताभ बच्चन का भी वीडियो सामने आया। धर्मेंद्र को मुखाग्नि दे दी गई है. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सलमान खान से लेकर अंमिताभ बच्चन तक पहुंचे थे. अनिल कपूर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जतायाऔर एक्स पर पोस्ट लिखी है, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है. वो एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे. जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे. इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं. ओम शांति.’




