Home छत्तीसगढ़ जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन की शुरुआत

जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन की शुरुआत

22
0

 

नरेन्द्र कुमार सेन

गरियाबंद/ जिला अस्पताल गरियाबंद मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विगत वर्ष हेल्थ सिस्टम ईमर्जन्सी प्रीपेरड्नस विषय पर राज्य एवं संभाग स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसके आधार पर चयनित 7 जिलों में अस्पताल आपदा प्रबंधन समिति (HDMC) का गठन किया गया, जिनमें गरियाबंद जिला भी शामिल है।
मॉडल HDMP को व्यवहारिक रूप से लागू करने हेतु यूनिसेफ द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ श्रीमती वंदना चौहान को जिलों के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया है। जो अस्पतालों को हैंडहोल्डिंग, मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान करेंगी।
संपूर्ण प्रक्रिया जिला अस्पताल गरियाबंद के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत ध्रुव के नेतृत्व, निर्देशन एवं सक्रिय उपस्थिति में निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में एक बहु-विभागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें फायर विभाग, विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के सदस्यों को शामिल किया गया हैं, ताकि आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत, समन्वित एवं व्यवहारिक रूप से प्रभावी बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन आर नवरतन के और सिविल सर्जन जिला कार्यक्रम अधिकारी गणपत कुमार नायक तथा यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here