Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का बड़ा लाभ — विजय कुमार...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का बड़ा लाभ — विजय कुमार पांडे के घर में अब सूरज ही बना भरोसेमंद बिजली का स्रोत

56
0

 

बेमेतरा, /– ग्राम अंधियारखोर के निवासी विजय कुमार पांडे आज गांव में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही सौर क्रांति ने उनके घर में स्थायी उजाला और जीवन में नया आत्मविश्वास भर दिया है।

3 किलोवाट के सोलर सिस्टम की स्थापना में सरकार की दोहरी सब्सिडी ने निर्णायक भूमिका निभाई। केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपये
की वित्तीय सहायता से कुल 1,08,000 रुपये की सब्सिडी विजय कुमार के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी। वे बताते हैं कि यह सब्सिडी न मिलती, तो इतना बड़ा सिस्टम लगाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस दूरदर्शी पहल ने उन्हें अपनी बिजली खुद बनाने की शक्ति दी और जीवन में नए अवसर खोले।

सोलर सिस्टम लगने के बाद सबसे बड़ा बदलाव उनके घर की दैनिक व्यवस्था में आया। जहां पहले बिजली कटौती और भारी बिजली बिल का डर बना रहता था, वहीं आज उनका घर 24 घंटे रोशन रहता है। पूरे घर के पंखे, लाइट, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण सौर ऊर्जा से निर्बाध रूप से चलते हैं। दिनभर सोलर पैनल से बनने वाली बिजली इन्वर्टर में सुरक्षित होकर शाम और रात में भी सभी जरूरतों को पूरा करती है। विजय बताते हैं कि अब उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य है, जिससे मासिक खर्चों में उल्लेखनीय बचत हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिरता बढ़ गई है।

इस योजना से सिर्फ आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि मानसिक सुकून भी मिला है। अब न बिजली कटौती की चिंता रहती है, न बिल की। बच्चे बिना रुकावट पढ़ाई कर पा रहे हैं और घर में हर समय उजाला बना रहता है। साथ ही सोलर सिस्टम के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान बढ़ा है। कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग गांव में नई सोच का प्रतीक बन रहा है।

विजय कुमार पांडे कहते हैं कि उनका घर अब सिर्फ बिजली से रोशन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना से भी जगमगा रहा है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के “हर घर सोलर छत्तीसगढ़” के विजन का प्रत्यक्ष परिणाम है।

आज अंधियारखोर का यह घर उस दिशा में बढ़ते भारत का प्रतीक है, जहां हर परिवार अपनी ऊर्जा खुद तैयार कर सकता है, बचत कर सकता है और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभा सकता है। सच में, सूर्य घर योजना ने विजय कुमार जैसे हजारों परिवारों के जीवन में उजाले की नई कहानी लिख दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here