Home छत्तीसगढ़ समिति प्रबंधक चंद्रहास साहू का हृदयाघात से निधन, टोकन व्यवस्था और धान...

समिति प्रबंधक चंद्रहास साहू का हृदयाघात से निधन, टोकन व्यवस्था और धान उठाव में अव्यवस्था से थे तनावग्रस्त

79
0

 

चिवरी, धमतरी। चिवरी सहकारी समिति के प्रबंधक श्री चंद्रहास साहू का शुक्रवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे धान खरीदी के दौरान टोकन लिमिट कम कटने, धान का समय पर उठाव न होने, तथा संभावित सुखाड़ की स्थिति को लेकर अत्यधिक तनाव में थे।

सूत्रों के अनुसार समिति के कार्यों के दबाव और किसानों में बढ़ती नाराज़गी से वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी तनाव के बीच उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

मानव सेवा के प्रति उनकी सोच बेहद प्रेरणादायक रही। निधन से पूर्व उन्होंने नेत्रदान और देहदान का संकल्प पूरा किया, जिससे कई लोगों को नई जिंदगी मिलने की संभावना है।

श्री साहू का अंतिम दर्शन उनके गृह गांव चिवरी में रविवार सुबह 10:00 बजे रखा गया है।
स्थानीय लोगों में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है। गांव के किसानों और परिचितों ने कहा कि उनका स्वभाव शांत, सरल और सेवा भावना से भरा था।

समाजसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने शासन–प्रशासन से धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू करने और समिति प्रबंधकों पर बढ़ते काम के दबाव को कम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थनाओं के साथ क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here