Home छत्तीसगढ़ डॉ. सुनील कुमार श्रॉफ (चेन्नई) को मिलेगा मारवाड़ी सम्मेलन का सुप्रतिष्ठित ‘राजस्थानी...

डॉ. सुनील कुमार श्रॉफ (चेन्नई) को मिलेगा मारवाड़ी सम्मेलन का सुप्रतिष्ठित ‘राजस्थानी व्यक्तित्व सम्मान’

45
0

 

अंग दान के क्षेत्र में है महत्वपूर्ण उपलब्धि

कोलकाता। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की पुरस्कार चयन उपसमिति की सम्मेलन के केंद्रीय कार्यालय सभागार में हुई शीर्ष नेतृत्व बैठक में मोहन फाउंडेशन के बैनर तले अंग दान करने हेतु प्रेरित तथा प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. सुनील कुमार श्रॉफ (चेन्नई) का नाम मारवाड़ी सम्मेलन व्यक्तित्व पुरस्कार (सौजन्य: रामनिवास आशारानी लखोटिया ट्रस्ट) तय किया गया। सम्मान के तहत शॉल, मेमेंटो, प्रशस्ति पत्र के अलावा एक लाख की राशि का चेक प्रदान किया जाता है।

 

पुरस्कार चयन उपसमिति के चेयरमैन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री श्री प्रह्लाद राय अग्रवाला की अध्यक्षता में सम्मेलन के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक का शुभारंभ आए हुए नामों को उपसमिति के सदस्यों के समक्ष रखकर उपसमिति के संयोजक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका (जूम), पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षगण श्री सीताराम शर्मा, श्री नन्द लाल रुँगटा, श्री संतोष सराफ, राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय हरलालका भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोयनका ने बताया कि डॉ. श्रॉफ भारत के अग्रणी यूरोलॉजिस्ट, रीनल ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, अंगदान जागरूकता नेता और डिजिटल हेल्थ नवाचार के प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। चार दशकों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ, उन्होंने 30,000 से अधिक यूरोलॉजिकल सर्जरी और अनेक जटिल किडनी प्रत्यारोपण अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। उनकी चिकित्सकीय दक्षता के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता ने उन्हें अंगदान आंदोलन का राष्ट्रीय चेहरा बना दिया है। डॉ. श्रॉफ अंगदान एवं प्रत्यारोपण, यूरोलॉजिकल सर्जरी, डिजिटल हेल्थ, टेलीमेडिसिन, मेडिकल एजुकेशन तथा एनजीओ नेतृत्व – इन सभी क्षेत्रों में उनका प्रभावकारी योगदान उन्हें भारतीय चिकित्सा जगत के सबसे प्रेरणादायी और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में स्थापित करता है।

डॉ. सुनील श्रॉफ एक ऐसे चिकित्सक, समाजसेवी और नवोन्मेषक हैं जिनके कार्यों ने न केवल चिकित्सा जगत को दिशा दी है, बल्कि हजारों परिवारों को जीवनदान भी दिया है।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त सम्मान 25 दिसंबर को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस समारोह पर कलामंदिर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अब तक यह सम्मान प्रो.डॉ. श्रीमती अनुराधा लोहिया, सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश चंद्र लाहोटी, पद्मभूषण श्रीमती राजश्री बिड़ला, उद्योगपति श्री अनिल अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, बतौर मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, न्यायाधीश श्री आदर्श कुमार गोयल,-समाजसेवी श्री अमला रुइया, समाजसेवी श्री देवेन्द्र राज मेहता, उद्योगपति श्री वेणुगोपाल बांगड़ आदि को प्रदान किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here