Home छत्तीसगढ़ तिल्दा में मामूली विवाद बना जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार...

तिल्दा में मामूली विवाद बना जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार और बाइक जब्त

35
0

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बैकुंठ निवासी एक पोल्ट्री दुकान संचालक के साथ बिजली बोर्ड और बल्ब तोड़ने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा कुछ घंटे बाद जानलेवा हमले में बदल गया।

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बैकुंठ निवासी एक पोल्ट्री दुकान संचालक के साथ बिजली बोर्ड और बल्ब तोड़ने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा कुछ घंटे बाद जानलेवा हमले में बदल गया। घटना में घायल कैलाश वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी टुकेश उईके उर्फ सिद्धू उईके (26) व सोहन उर्फ मोनू उईके (21), दोनों निवासी ग्राम जलसो, एक राय होकर पीड़ित के घर पहुंचे और अंदर घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों तेज रफ्तार बाइक पर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर तिल्दा नेवरा थाने में अपराध क्रमांक 554/2025 के तहत धारा 333, 109(1), 127(2), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में केस दर्ज किया गया।

हमले की गंभीरता को देखते हुए जिले की पुलिस नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए। तिल्दा नेवरा थाना और ACCU (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

टीम ने आरोपियों के पास से दो धारदार हथियार और करीब एक लाख रुपए मूल्य की मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here