Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग -राजेश ठाकुर

तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग -राजेश ठाकुर

27
0

थान खम्हरिया: भाजपा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर ने बाइक चलाने वाले युवकों पर कार्यवाही की मांग की है।

राजेश ठाकुर ने थाना प्रभारी के नाम से एवं एस डीओपी कौशल्या साहू के नाम पर ज्ञापन सौंपा, जिसमें आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया, पिछले काफी समय से नगर के मैंन रोड के अलावा गली, मोहल्ले में कई बाइक सवार युवक और नाबालिग लड़के तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाकर लोगों में भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं।

सकरी मार्गों पर तेजी से गाड़ी चलाने के कारण महिलाएं, बच्चे सहम जाते हैं। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। तेजी से बाइक चलाने वाले के कारण नगर में भी बहुत सारी दुर्घटनाएं घट रही हैं। लोग घायल हो रहे हैं, अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो रहा है।

नगर में कुछ महीनो से बाईकों में अवैध रूप से रेट्रो, साइलेंसर लगाया जा रहे हैं। इनसे फटाका या बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज निकलती है। बीच सड़क पर युवक तेजी से गाड़ी दौड़ाते हुए आवाज़ निकालते हैं। जिससे आसपास के वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं। और हादसे के आशंका बनी रहती है।

नगर वासियों ने जनप्रतिनिधियों ने नगर के चौराहों पर शक्ति से चेकिंग अभियान चलाने, ऐसे वाहनों की पहचान करने और उनके मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाले बड़े हादसों को रोकना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here