Home छत्तीसगढ़ इंदौर की बेटी भूमि अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास

इंदौर की बेटी भूमि अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास

34
0

 

भारत के लिए जीता पहला गोल्ड पदक

इंदौर – शहर के लिए गौरव का क्षण—साउथ अफ्रीका में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलान की बायथले–ट्रायथले वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2025 में भारत की ओर से हिस्सा ले रही इंदौर की होनहार तैराक और एथलीट भूमि अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 1 गोल्ड ,1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पदक दिलाए।
यह उपलब्धि जूनियर वर्ग में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

भूमि अग्रवाल, माता मेघा अग्रवाल और पिता गोविन्द अग्रवाल की प्रतिभाशाली बेटी, बचपन से ही खेलों में असाधारण प्रदर्शन करती रही हैं। मात्र 10 वर्ष की उम्र से उन्होंने तैराकी में अनगिनत मेडल जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है।उसने नेशनल गेम्स 2023 में गोवा और 2025 में उत्तराखंड में भी मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट किया हे। हाल ही में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जयपुर में भी वो 4th पोजीशन पर आई हैं।निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार का मजबूत साथ—इन्हीं तीन आधारों पर भूमि ने अपने खेल करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

इस वर्ष भूमि ने पहली बार मॉडर्न पेंटाथलॉन के अंतर्गत बायथले–ट्रायथले में कदम रखा और नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नेशनल में उनके इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2025 के लिए हुआ, जहाँ उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया।

साउथ अफ्रीका में हुए कठिन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भूमि ने अपने आत्मविश्वास, तकनीक और धैर्य से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश और देश दोनों का मान बढ़ाया। आज तक के इतिहास में इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।
भूमि शिशुकुंज स्विमिंग एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और साथ ही शहर के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की छात्रा भी हैं। कोचों और संस्था ने उनकी इस उपलब्धि को शिखर सफलता बताया है।

भूमि की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर है।
परिवार ने कहा—
“यह जीत केवल भूमि की नहीं, बल्कि हर उस बच्चे की प्रेरणा है जो सपने देखने और मेहनत करने का साहस रखता है।”

भारत को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव—भूमि अग्रवाल ने दिखाया असली दम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here