Home छत्तीसगढ़ संभागीय रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्यो द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन का...

संभागीय रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्यो द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया , जिसमें पार्किंग व्यवस्था , कैंटीन एवं शौचालय में सफाई की समस्या का प्रमुखता से निरीक्षण किया गया

84
0

 

रायपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के संभागीय परामर्श दात्री समिति के सदस्यों के द्वारा रेल अधिकारीयों के साथ आज रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया ।
जिसमें प्लेटफार्म नंबर एक में एसी वेटिंग हॉल में शौचालय की समस्या बहुत ही लचर पाई गई, पानी नहीं था, टॉयलेट गंदा था, ठेकेदार द्वारा उचित ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , जनरल वेटिंग हाल में भी यही स्थिति थी जिस पर सदस्यों ने ठेकेदार पर 5000_5000 रुपए का जुर्माना दोनों जगह पर निर्देशित किया गया ।
खान पान की व्यवस्था हेतु कैंटीन का निरीक्षण किया गया, साफ सफाई नहीं पाई गई जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई , भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो इसकी हिदायत दी गई।

ऑटो वालों से प्रमुख समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई जिस पर ऑटो वालों का कहना था कि
पार्किंग की जगह कम पड़ती है उसे बड़ी करने की जरूरत है, इस कारण ऑटो इधर उधर खड़े करने पड़ते हैं, आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया। उनकी शिकायत है कि बाहरी ऑटो वाले सवारी लेकर चले जाते हैं उनसे हमारी लड़ाई भी हो जाती है और हम वहीं के वहीं खड़े रह जाते हैं ।
ऑटोमैटिक टिकट मशीन गेट नंबर 1 पर लगाई गई है जिस पर ऑपरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि उक्त मशीन पर स्वयं को टिकट लेना होता है जबकि कई यात्रीगण जिन्हें समझ नहीं आता । मशीन गलत ऑपरेट करने से खराब हो जाती है इसलिए मशीन ऑपरेट करने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति मशीन टेंडर लेने वाली कंपनी सेकरवाई जाए जिससे मशीन सही तरीके से चले और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके ।
इसी तरह से नए प्रवेष द्वार पर भी एक मशीन की आवश्यकता है।
प्लेटफार्म नंबर 7 गुढ़ियारी वाले रास्ते पर ऑटो वालों द्वारा बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक देते हैं और यात्रियों को घेर लेते हैं, और मनमाना किराया मांगते हैं, दूसरे किसी वाहन को आने नहीं देते , अतः यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए ।
रेल सुरक्षा अधिकारी से चर्चा करने पर बताया कि रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी में संख्या बल की कमी है जिसे बढ़ाने रेल मंडल के उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
प्लेटफार्म नंबर 7 पर कुलियो द्वारा मांग की गई कि हमें चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाए क्योंकि हमारा पूरा परिवार
इसी पर जीविकोपार्जन कर रहा है हमारे बच्चों भी आश्रित है उन्हें भी हमारे बाद कुली का लायसेंस दिया जावे।
रेलवे स्टेशन रायपुर निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों की ओर से के चीफ स्टेशन मास्टर रमेश मंडलजी, एवं जीआरपी थाना प्रभारी बी के राठौर जी, रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्यों में विमल बाफना, खुलेश वर्मा, दिलीप छुट्टानी, सद्दाम सोलंकी, खुशीकांत वाढेर , लोकेश चंद्रकांत जैन , जितेंद्र शादीजा एवं रेलवे के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे निरीक्षण के पश्चात आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूक राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें लोगों को अपने मौलिक अधिकार आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया ,
यह प्रेस विज्ञप्ति विमल बाफना सदस्य रेल सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर द्वारा सदस्यों की ओर से जारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here