Home छत्तीसगढ़ रायपुर में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

32
0

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हथियार के दम पर लोगों को भयभीत कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी का नाम आकाश यादव बताया जा रहा है, जो पहले भी मारपीट व विवादित मामलों में जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी अंडरब्रिज के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को धमका रहा है। सूचना पर खमतराई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी आकाश यादव (27 वर्ष), निवासी सन्यासी पारा, थाना खमतराई के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया। उसके खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1252/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में भी मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here