Home छत्तीसगढ़ तेजस्विनी, पटेल समाज गौरव माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से हुईं सम्मानित

तेजस्विनी, पटेल समाज गौरव माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से हुईं सम्मानित

22
0

ब्यूरो चीफ संतोष साहू

भाटापारा : – कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह करियर गाइडेंस समारोह का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान रायपुर में किया गया। समारोह में विभिन्न जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाटापारा नगर की होनहार छात्रा तेजस्विनी (छोटी) पटेल, पिता जय नारायण पटेल (अनाज व्यवसायी) को कक्षा दसवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर समाज गौरव माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से नवाजा गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तेजस्विनी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, समाजजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें करियर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here