भाटापारा-कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट देवरी रोड़ भाटापारा में तीन दिवसीय वर्कशाप (कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड मेंटनेस) दिनांक 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक (आई.क्यू.ए.सी.) एवं कम्प्यूटर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। वर्कशाप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर एप्लीकेशन अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड मेंटनेस के कौशल से विकसित करना था। इस वर्कशाॅप में कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट, कमलाकांत शुक्ला प्राईवेट आई.टी.आई., एवं शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वर्कशाप के मुख्य वक्ता श्री बी.एस. ठाकुर ने कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी और कम्प्यूटर के पार्टस से अवगत कराया व सिस्टम असेम्बलिंग एवं समस्या निवारण साॅफ्टवेयर इंस्टालेशन, इंटरनेट कनेक्शन और प्रिन्टर तथा कम्प्यूटर के आंतरिक तकनीकी की जानकारी प्रदान की। वर्कशाप के समापन पर महाविद्यालय के संचालक श्री मनीष शुक्ला, प्राचार्य डाॅ. वंदना चैहान, तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) के समन्वयक तथा कम्प्यूटर विज्ञान के सहायक प्राध्यापक श्री वैभव गुप्ता, सुषमा दुबे, सरोजनी वर्मा, गुलशन कुमार, ऋषभ कुमार, गुलशन जैन, गौकरण यादव, मोरजध्वज जायसवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया व छात्रा-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Home छत्तीसगढ़ कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट देवरी रोड भाटापारा में तीन दिवसीय वर्कशाप कम्प्यूटर हार्डवेयर...




