Home छत्तीसगढ़ रायपुर में 1.33 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस, एसआईआर प्रक्रिया तेज

रायपुर में 1.33 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस, एसआईआर प्रक्रिया तेज

35
0

रायपुर : जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नो-मैपिंग (कैटेगरी-सी) मतदाताओं की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कुल 1 लाख 33 हजार 053 मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इन मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) द्वारा अब तक 30 दिसंबर 2025 तक 3,570 मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं।
वहीं, 3 जनवरी 2026 से कुल 116 अधिकारी जारी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करेंगे। संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे तय तारीख पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को सही, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस दौरान कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म प्राप्त हुए थे। सर्वेक्षण के बाद 27 लाख 34 हजार 817 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here