– पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा जन्मदिन पर गिरफ्तारी,पोते के बर्थडे पर हुई रिहाई
रायपुर, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल गाजे-बाजे ढोल ताशों के साथ रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। इस मौके पर जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और बाहर निकलने पर चैतन्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं बेटे चैतन्य की रिहाई से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था। आज पोते के जन्मदिन पर उसकी रिहाई हो रही है। हाईकोर्ट में जमानत मंजूर होने की सूचना मिलते ही चैतन्य के समर्थकों ने चैतन्य बघेल के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई। साथ ही उनके समर्थकों ने चैतन्य बघेल जिंदाबाद के नारे भी लगाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीजे कोर्ट रायपुर में चैतन्य बघेल की ओर से रिहाई का आवेदन किया गया। इस दौरान कोर्ट में उन्हें एफीडेविट और पासपोर्ट जमा करना होगा। इस न्यायालीन प्रक्रिया के चलते काफी समय इंतजार के बाद चैतन्य की रिहाई हुई। जेल से रिहा होते ही सबसे पहले भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य का माथा चूमा। वहीं दूसरी ओर उत्साहित समर्थकों ने चैतन्य को कंधे पर उठा लिया। कई समर्थकों ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। हालांकि उनके समर्थक और कांग्रेसी नेता सुबह से ही ढोल नगाड़े के साथ सेंट्रल जेल के सामने एकत्रित हो गए थे। बताते चलें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और छत्तीसगढ़ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी, ईओडब्ल्यू) की ओर से दर्ज केसों में मिली है। ईडी ने चैतन्य को पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में सितंबर में एसीबी ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे पहले से ही जेल में थे।




