रायपुर, रायपुर में फर्जी ट्रांसपोर्ट चालान के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को मोबाइल पर ई-चालान भुगतान का एसएमएस भेजा गया, जिसमें एक संदिग्ध लिंक दिया गया था। लिंक खोलने पर 1200 रुपए का स्पीड लिमिट पेनल्टी चालान दिखाया गया। जिसे सही मानकर पीड़ित ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया। भुगतान के दौरान क्रेडिट कार्ड डिटेल और ओटीपी डालते ही जालसाजों ने खाते तक पहुंच बना ली। अगले दिन ई-मेल चेक करने पर पीड़ित को पता चला कि उसके कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 4 लाख 52 हजार 132 रुपए की अवैध तरीके से निकाल लिए गए है। यह रकम 1.89 लाख, 1.60 लाख और 1.02 लाख रुपए की तीन किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। ठगी की पूरी प्रक्रिया एक फर्जी वेबसाइट के जरिए अंजाम दिया गया। विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।




