Home छत्तीसगढ़ भाजपा वैशाली नगर मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

भाजपा वैशाली नगर मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

20
0

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के अंतर्गत मंडल स्तरीय महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक 8 जनवरी, गुरुवार को राम जानकी मंदिर, राम नगर में मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक रहीं।
बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, महामंत्री अंकुर शर्मा, मंत्री नयन टंडन, कुलवंती जी, चमेली साहू, अनुराधा यदु, कमलावती चौहान, मुन्नी बाई के साथ-साथ प्रीति जाधव, अनुपमा शुक्ला, विजय शुक्ला तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की शक्ति है और उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here